हैश टैग की भाषा ..........
आजकल फसबुक पर हर दूसरी तस्वीर कैप्शन के साथ पोस्ट की जाती है और उस कैप्शन में होते हैं ढेर सारे हैश टैग्स ....ज़्यादातर हैश टैग्स अपने शब्दों को बोल्ड दिखने के लिए ऐड किये जाते हैं
एक एक कैप्शन में ४-५ हैश टैग्स.....
क्या आपको पता है कि इन हैश टैग की क्या उपयोगिता है
और हम...... इसके साथ क्या कर रहे हैं ....
कुछ दिनों पहले मैंने फेसबुक पर ही एक प्रोफेसर का लेख पढ़ा था, जिसमे उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को कोई प्रोजेक्ट दिया था और उन सबको अपने-अपने प्रोजेक्ट्स फेसबुक पर ही एक particular हैश टैग के साथ पोस्ट करने को कहा था, उसका फायदा ये हुआ कि अब कोई भी उस particular हैश टैग पर क्लिक करके सारे प्रोजेक्ट्स देख सकता है और उसका लाभ उठा सकता है.
आप फेसबुक इस्तेमाल करते वक़्त किसी भी हैश टैग पर क्लिक किजिये और देखिये कि क्या क्या मटेरियल दिखाई देता है, अब आप अपने ही किसी हैश टैग वाले कैप्शन पर क्लिक करके देखिये.....
आप अपनी किसी पब्लिक पोस्ट पर जो भी हैश टैग देते हैं वो सर्च में दिखाई देता है
आप हैश टैग के माध्यम से अपना खुद का ब्रांड बना सकते हैं या अपनी कोई शायरी, creativity, या और कोई स्किल को searchable बना सकते हैं , बस जरूरत है तो हैश टैग के सही इस्तेमाल की .......
ऐसा न हो कि आपके किसी हैश टैग कैप्शन पर कोई क्लिक करे तो उसे सिर्फ बेकार की चीज़ें दिखाई दें
तो अब से अपनी किसी भी पब्लिक पोस्ट पर ध्यान देकर हैश टैग करें और सार्थक शब्दों को ही हैश टैग बनाएं
धन्यवाद

No comments:
Post a Comment